इंदौर में श्वेतांबर जैन महासंघ में रिकॉर्ड 86% मतदान:चार न्यासी पदों के लिए 13 उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर, परिणाम में बड़े उलटफेर की संभावना

श्वेतांबर जैन महासंघ न्यास के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला। कुल 1257 पंजीकृत मतदाताओं में से 1082 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लगभग 86 प्रतिशत मतदान दर्शाता है। चार न्यासी पदों के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में शिखर बाफना, विमल तांतेड़, जिनेश्वर जैन, रितेश कटकानी, रूपेंद्र जैन (चीनू), संतोष मामा, सुभाष विन्यायकिया और राजेश जैन शामिल हैं। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में उद्योगपति अचल चौधरी, डीपी नेमनाथ जैन, विनोद जैन (आइल किंग), अनुज बाफना, सुरेश बेताल, विकास सिंगी, डॉ. प्रकाश बांगानी समेत कई गणमान्य लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव प्रचार में विभिन्न समर्थकों ने अपने उम्मीदवारों के लिए जोरदार प्रयास किए। प्रकाश बाफना ने जिनेश्वर जैन, रितेश कटकानी और अशोक जैन के लिए प्रचार किया। विजय मेहता और मनीष सुराणा ने शिखर बाफना के लिए प्रचार में जुटे रहे। रूपेंद्र जैन (चीनू) के लिए अशोक मांडलिक और वीरेंद्र बोड़ना ने मेहनत की। विशेष रूप से पश्चिम क्षेत्र के मतदाताओं ने राजेश जैन और सुभाष विन्यायकिया को भरपूर समर्थन दिया। उच्च मतदान प्रतिशत और कांटे की टक्कर के कारण चुनाव परिणाम में बड़े उलटफेर की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि 3-4 न्यासी पदों के लिए परिणाम अप्रत्याशित हो सकते हैं।