चित्रकूट के गुप्त गोदावरी में जाली टिकट बेचते पकड़े कर्मचारी:3180 रुपए जब्त, सीएमओ ने दोनों के खिलाफ थाने में की एफआईआर

चित्रकूट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुप्त गोदावरी में नगर परिषद के दो आउटसोर्स कर्मचारी जाली टिकट बेचते पकड़े गए। सीएमओ विशाल सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान इन्हें पकड़ा। इसके बाद दोनों कर्मचारियों बाबूराम सिंह पटेल और हुकुम सिंह यादव के खिलाफ नयागांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। दोनों यहां लंबे से पदस्थ थे। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई में दोनों कर्मचारियों के पास से 80 जाली टिकट और 3,180 रुपए नकद मिले। भगवान राम की तपो भूमि के इस महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानियों को नगर परिषद की ओर से जारी वैध टिकट दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन ये कर्मचारी जाली टिकट बेचकर नगर परिषद के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे।