पाइपलाइन चोरी के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:शिवपुरी के हुसैनपुर में लाठी-डंडों से मारपीट, 11 लोगों पर एफआईआर

शिवपुरी जिले के हुसैनपुर गांव में बोरवेल की पाइपलाइन चोरी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना सोमवार की है, जब विक्रम सिंह रावत के खेत से बोरवेल की पाइपलाइन चोरी हो गई। विक्रम ने जब अपने पड़ोसी टोलू परिहार और रामवीर परिहार से चोरी के बारे में पूछताछ की, तो बात विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से परिजन मौके पर पहुंच गए। रावत पक्ष से विक्रम के चाचा सिद्धार रावत, दादा रामजीलाल रावत और सोनेराम रावत, जबकि परिहार पक्ष से चरत परिहार, अंकेश परिहार, सिको परिहार और घन्सू परिहार मौके पर आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों को बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि रावत पक्ष की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ और परिहार पक्ष की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।