कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:कार चालक फरार; कटनी के कोतवाली इलाके में हादसा

कटनी में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के खरहनी फाटक रेल ओवर ब्रिज के पास करीब 9 बजे हुआ। मृतक की पहचान रीठी थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी सौरभ राय के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी रणदमन सिंह के अनुसार फरार कार चालक की तलाश जारी है।