कुंभ में नरसिंहपुर की लावारिस कार का वायरल वीडियो फेक:मालिक बोले- कार पार्किंग में छोड़ आश्रम गए थे, भगदड़ में नहीं थे

नरसिंहपुर जिले की एक कार को प्रयागराज कुंभ मेले में लावारिस बताकर वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में दावा किया गया कि भगदड़ के बाद से कार पार्किंग में लावारिस पड़ी है, लेकिन जांच में यह खबर पूरी तरह से झूठी निकली। तिंदुआवन पार्किंग एरिया में खड़ी की थी कार कार के मालिक विश्वनाथ कौरव ने बताया कि 28 जनवरी को मैं नरसिंहपुर से कुंभ मेले में आया था। भीड़ के कारण अपनी किया कार (MP 20 ZR 4087) को तिंदुआवन पार्किंग एरिया, नैनी में खड़ी करके आश्रम में ठहरने गया था। इस दौरान किसी ने कार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विश्वनाथ ने बताया कि वीडियो की वजह से उन्हें सैकड़ों फोन कॉल्स आने लगे, जिससे वे परेशान हो गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कुंभ में हुई भगदड़ में शामिल नहीं थे। गंगा स्नान करके वे सकुशल अपने घर वापस लौट आए।