200 ग्राम एमडी ड्रग पकड़ाई:बाइक सवारो के पीछे लगे जवान,आरोपियों से पूछताछ जारी

इंदौर के तेजाजी नगर के पुलिस जवानो ने एमडी ड्रग के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहे थे। जिसमें पीछा करने वह गिर गए। आरोपियों के पास से करीब 200 ग्राम के लगभग एमडी ड्रग मिली है। वह इसकी डिलेवरी किसी को देने आए थे। इस मामले मे पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
तेजाजी नगर पुलिस ने विजय पाटीदार निवासी मंदसौर और शाहनवाज शेख निवासी आजाद नगर को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि आसाराम बाबू चौराहे से आगे की तरफ एक बाइक से बदमाश जा रहे है। उनके पास कुछ नशा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो आरेापी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा और पूछताछ की तो शाहनवाज के पास से पुलिस को करीब 200 ग्राम के लगभग एमडी ड्रग आरेापियों के पास से मिली है। पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अल्फाजोलम टेबलेट के साथ 4 आरोपी पकड़ाए
इंदौर क्राइम ब्रांच ने भी अल्फाजोलम टेबलेट के साथ 4 आरोपियों को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक फरहान कुरैशी निवासी चदंन नगर,मोहम्मद अली निवासी सदर बाजार,मोहम्मद हुसैन और कृतकार्य शारदा मेडीकल संचालक महू को पकड़ा है। आरोपियो के पास से करीब 1365 अल्फाजोलम की टेबलेट मिली है। क्राइम ब्रांच इस मामले में आरोपियो से पूछताछ कर रही है।