खरगोन में दशोरा नागर समाज का फाग उत्सव:10 नगरों की महिलाओं ने हर्बल रंगों से खेली होली; सामाजिक एकता का संदेश दिया

खरगोन में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने समाज की धर्मशाला में भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के 10 से अधिक नगरों से 150 से ज्यादा महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने हर्बल रंग गुलाल और 50 तरह के विभिन्न फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में होली गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। ज्योति गुप्ता और अपेक्षा गुप्ता ने श्रीकृष्ण-राधारानी की भूमिका निभाई। शोभा गुप्ता और संगीता गुप्ता की जोड़ी ने होली और राधा-कृष्ण के भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। प्रांतीय महामंत्री मनीषा सुगंधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संगीता गुप्ता और अलका सुगंधी विशेष अतिथि थीं। खरगोन नगर मंडल ने केसरिया दुपट्टा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न नगर इकाइयों के जिलाध्यक्ष और सचिव ने समाज में एकता बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। देखें आयोजन की तस्वीरें...