छिंदवाड़ा में रंगपंचमी पर गांधीगंज से निकलेगी गेर:भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध; पोला ग्राउंड और श्रीनाथ स्कूल में रहेगी पार्किंग

रंगपंचमी के अवसर पर छिंदवाड़ा शहर में पारंपरिक चल-समारोह निकाला जाएगा। इसके चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने गेर मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है, वहीं भारी वाहनों के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नो-एंट्री रहेगी। गांधीगंज हनुमान मंदिर से निकलेगी गेर यह गेर गांधीगंज हनुमान मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यात्रा शनिचरा, श्याम टॉकीज, चार फाटक, तिलक मार्केट, छोटा तालाब, पुराना पावर हाउस, बड़ी माता मंदिर, गोलगंज, फव्वारा चौक और अनगढ़ हनुमान मंदिर से होते हुए दशहरा मैदान पर समाप्त होगी। यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन गेर मार्ग पर चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा। भारी वाहनों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है, जिनमें खापाभाट तिराहा, रेलवे स्टेशन, पाटनी पेट्रोल पंप, गणेश चौक, पावर हाउस, छोटी बाजार, जेल तिराहा, ईएलसी और राजपाल चौक शामिल हैं। गेर यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की सुविधा पोला ग्राउंड और श्रीनाथ स्कूल में रहेगी।