योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल : कार्मिक विभाग ने 'मिशन रोजगार' को दी रफ्तार

लखनऊ, 22 मार्च । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में मिशन रोजगार ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। इस दौरान मिशन रोजगार के माध्यम से प्रदेश में साढ़े 7 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। इस अभियान में कार्मिक विभाग ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के माध्यम से पिछले 8 वर्षों में अभ्यर्थियों का चयन सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। योगी सरकार के इन प्रयासों ने न केवल रोजगार सृजन को गति दी, बल्कि उत्तर प्रदेश को युवा-केंद्रित विकास के पथ पर अग्रसर किया। मिशन रोजगार के तहत यह उपलब्धि राज्य के भविष्य को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पटरी पर रखा।