यूपी के बदायूं में महिला की हत्या करके शव दफनाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, कबूला जुर्म

बदायूं, 31 मार्च । उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव को दफना दिया। वह किसी बहाने से महिला को अपने साथ जंगल ले गया, जहां पर उसने अपने तीनों साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को दफना दिया। मामले में तीनों अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि थाना सिविल लाइंस पर नूर हसन नामक एक व्यक्ति ने 28 फरवरी को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी भांजी मुस्कान का अपहरण हो गया है। उस संबंध में थाना सिविल लाइंस में एक मुकदमा दर्ज हो गया था। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे प्रकरण में रिजवान नामक एक व्यक्ति को नामित किया गया था। इस प्रकरण में जब विवेचना और पूछताछ की गई तो पता चला कि रिजवान ने ही अपने दो साथियों राधेश्याम और राम औतार की मदद से महिला को जंगल में ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।