भूसे के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला:शिवपुरी में पिता-पुत्र समेत तीन घायल, चार आरोपी फरार

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में भूसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चार लोगों ने मिलकर एक परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। चारों आरोपी फरार हैं। घटना बुधवार रात की है। ग्राम खरई चौकी लुकवासा निवासी राजीव जाटव (22) अपने पिता गणेशराम और छोटे भाई कार्तिक के साथ ग्राम सड में भूसा लेने गए थे। वहां उन्हें अपने ही गांव के परमाल जाटव, विनोद जाटव, छोटू जाटव और अशोक जाटव मिले। राजीव ने परमाल से भूसा उठाने का कारण पूछा। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर परमाल जाटव ने राजीव पर डंडे से हमला किया। इससे राजीव की कमर और पैर में चोटें आईं। बेटे को बचाने आए गणेशराम पर अशोक जाटव ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उनके बाएं पैर के टखने पर गंभीर चोट आई। विनोद और छोटू जाटव ने डंडों से गणेशराम के कंधे, पीठ और घुटने पर वार किए। इस हमले में राजीव का छोटा भाई कार्तिक भी घायल हुआ। उसके बाएं हाथ की कलाई और जांघ पर चोटें आईं। पीड़ित परिवार ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।