भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर छेड़खानी के आरोप:सतना में महिला ने दर्ज कराई शिकायत; पहले भी अश्लील चैटिंग में फंस चुके

सतना में एक महिला ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर छेड़खानी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने गुरुवार को कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, जब उसने छेड़खानी का विरोध किया तो पूर्व जिलाध्यक्ष ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सतीश शर्मा कई बार पीड़िता के घर जाकर उसे धमकाते रहे। महिला ने बताया कि इस घटना के गवाह उसके बच्चे भी हैं। सोशल मीडिया पर आई सामने चैटिंग पीड़िता का कहना है कि पिछले 3-4 साल से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे डरा रहे हैं। मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें सतीश शर्मा की वॉट्सऐप चैटिंग भी शामिल है। पहले भी विवादों में घिर चुके हैं जिलाध्यक्ष जानकारी के अनुसार ये सतीश शर्मा पर पहला आरोप नहीं है। कुछ महीने पहले भी वे पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील चैटिंग के कारण विवादों में थे। इसी वजह से वे दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ से बाहर हो गए थे। महिला पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप सतीश शर्मा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उनका कहना है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है, इसलिए वे उसे समझाने के लिए फोन करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।