गेस्ट लेक्चरर पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप:सीता माता और कश्मीर हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट, डिंडौरी में ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन

डिंडौरी के आदर्श महाविद्यालय में एक गेस्ट लेक्चरर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया है। गेस्ट लेक्चरर डॉक्टर नसीम बानो पर व्हाट्सएप पर विवादित पोस्ट स्टेटस पर लगाने करने का आरोप है। ABVP का आरोप- सीता माता के बारे में की अमर्यादित पोस्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विवादित पोस्ट के विरोध में गुरुवार देर रात सिटी कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। ABVP के नगर मंत्री दीपक जोगी ने बताया कि डॉ. बानो ने सीता माता के बारे में अमर्यादित पोस्ट की। साथ ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विवादास्पद टिप्पणी की। गेस्ट लेक्चरर डॉक्टर नसीम बानो ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आतंकवादियों की ओर धर्म पूछकर गोली मारने और जय श्री राम के नारे लगवाकर मारने में कोई अंतर नहीं है। ABVP का आरोप है कि इस तरह की पोस्ट से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और यह आतंकवाद का समर्थन है। गेस्ट लेक्चरर पर दर्ज हुई एफआईआर सिटी कोतवाली के निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि शिकायत के आधार पर अतिथि व्याख्याता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।