पहलगाम आतंकी हमले पर दतिया में आक्रोश:इंदरगढ़ में आज दोपहर तक बाजार रहेंगे बंद; हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में दतिया के इंदरगढ़ में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने भी इस विरोध का समर्थन किया। सभी दुकानें दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। सर्व हिंदू संस्थानों ने कस्बे में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने खुली हुई दुकानों को बंद करवाया। जिले के कई हिस्सों में हमले में मारे गए लोगों की याद में शांति सभाएं आयोजित की गईं। कई सामाजिक संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राघवेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि आतंकवादियों ने पर्यटकों की हत्या की है। हिंदू समाज इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने मांग की कि आतंकवादियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।