रायसेन में कोड़ी पर बन रहा नया टू-लेन ब्रिज:बारिश से पहले होगा तैयार; 47 किमी लंबी फोरलेन सड़क का हिस्सा

रायसेन के कोड़ी-मोरी से अशोकनगर रोड की हिनोतिया माली तक 47 किलोमीटर लंबी फोर लेन सड़क निर्माण के तहत कोड़ी-मोरी में नए पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। पुल के पिलर निर्माण के बाद उन पर आठ गार्डर स्थापित किए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक गार्डर की लंबाई 40 मीटर है। पुल में 40-40 मीटर के दो स्पान बनाए गए हैं, जिससे कुल 80 मीटर लंबा टू-लेन पुल तैयार किया जा रहा है। पुल पर स्लैब डालने का कार्य प्रारंभ हो चुका है और मानसून से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस स्थान पर एक टू-लेन पुल पहले से मौजूद है। नए पुल के निर्माण के बाद यहां दो टू-लेन पुल हो जाएंगे, जिनका उपयोग फोर लेन यातायात के लिए किया जाएगा।