सोना तस्करी मामला: कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से जुड़े कॉलेजों में पहुंची ईडी टीम, छापेमारी जारी

बेंगलुरु, 21 मई । प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार को कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के स्वामित्व वाले सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज पर छापेमारी करने पहुंची है। यह छापेमारी सुबह 9:00 बजे से चल रही है। इस छापेमारी के लिए जांच एजेंसी की तरफ से पांच टीमों का गठन किया गया है। टीम छापेमारी के दौरान कॉलेज से संबंधित वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कॉलेज परिसर में अभी सिर्फ छात्रों को ही अंदर जाने की इजाजत है और अन्य किसी भी व्यक्ति के कॉलेज परिसर में आने पर पाबंदी लगाई गई है।