महासमुंद, 22 जून। विगत दिनों में पटरी पर नयापारा वार्ड क्रमांक 11 के दो सगे भाइयों की लाश मिली थी। ट्रेन में कटने से हुई दोनों भाइयों के असामयिक मृत्यु से गमगीन परिवार से मिलने नगर पालिका सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकान्त साहू उनके घर पहुंचे। जहां श्री साहू ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे उनके साथ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द दोनों भाइयों के संदेहास्पद मौत की जांच कर कारणों का पता लगाकर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाएं। मौके पर कान्हा प्रधान,मोहित यादव,बिट्टू साहू, विजय जांगड़े मौजूद थे।