खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को जन्मदिन की बधाई देने तांता

छत्तीसगढ़ संवाददाता बागबाहरा, 17 अगस्त। खल्लारी विधानसभा में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले विधायक द्वारिकाधीश यादव का 51वां जन्मदिन कांग्रेसियों ने बड़े ही धूमधाम से विधायक कार्यालय बागबाहरा में मनाया। विधायक श्री यादव के जन्मदिन पर खल्लारी क्षेत्र के नेता और क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटा गया। दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान खल्लारी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल कृषक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर नवनीत सलूजा ताम्रध्वज बघेल देवेश साहू,गणेश शर्मा समीम खान मनोहर ठाकुर शेतराम बघेल केशव चंद्राकर अशोक अग्रवाल दुर्गा सागर नपा अध्यक्ष हीरा बाई बघेल मोती साहू तुलाराम साहू, मजीद खान,फिरोज मेमन सहित क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, किसान एंव कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। तत्पश्चात विधायक यादव फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मा पटपर में बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया, जहां बच्चों में एवं कार्यकर्ताओं में कुछ अलग ही खुशी देखने को मिली। यहां खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने केक काटकर बच्चों को खिलाए एवं उन्हें आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कर्मापटपर के प्रमुख एवं ग्रामीण जन तथा फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। पिथौरा विधायक निवास में भी परिवारजन तथा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के नये परिसीमन क्षेत्र के ग्रामीणों एवं कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं ने भी बड़े ही उत्साह के साथ खल्लारी विधायक का जन्मदिन मनाया गया।