300 बोरी समेत ट्रक ले भागने वाले गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 19 अगस्त। एफसीआई गोदाम नवापारा से डेढ़ सौ क्विंटल चावल से भरा ट्रक ले भागने वाले 2 युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शनिवार रविवार रात हुई इस चोरी का चावल,ट्रक बरामद कर लिया गया है। दोनों के विरूद्ध धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस का अपराध दर्ज किया गया है। सदर रोड लोहा बाड़ा नवापारा निवासी मिलर अभिषेक अग्रवाल ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था । शनिवार को उसके ट्रक ड्राइवरने फोन पर सूचना दिया कि शुक्रवार को प्रात: 11.00 बजे उसने चांवल 300 बोरा 150 क्विंटल से भरी टाटा ट्रक क्रमांक सी जी 07 सी ए 1347 को गोदाम नवापारा मेन रोड किनारे खड़ी कर अपने घर पारागांव चला गया था । अगले दिन सुबह आकर ट्रक नही था। मामला दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की । मुखबीर की सूचना पर दीपेश बांधे पिता हेमुराम बांधे 24 साल निवासी पारागांव वार्ड नं. 03 उमेश ध्रुव पिता इन्दरमन धु्रव 24 साल निवासी वार्ड नं. 06 शिव चौक पारागांव को पकड़ा । चोरी स्वीकारने पर दोनों को गिरफ्तार कर मय चावल ट्रक कुल कीमत 9 लाख रूपए जप्त किया गया।