छत्तीसगढ़ के 12 अफसर हरियाणा, कश्मीर में चुनाव कराएंगे

रायपुर, 19 अगस्त।निर्वाचन आयोग ने हरियाणा, जम्मू कश्मीर विस चुनाव के लिए अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इन में छत्तीसगढ़ के एक दर्जन आईएएस और आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। आयोग सभी पर्यवेक्षकों को 22 अगस्त को नई दिल्ली में चुनावी मार्गदर्शन के लिए बुलाया है। छत्तीसगढ़ के 9 आईएएस अफसरों में हिमशिखर गुप्ता, राजेश सिंह राणा, नरेंद्र कुमार दुग्गा, भीम सिंह, डॉ. प्रियंका शुक्ला, जय प्रकाश मौर्या, संजीव कुमार झा, विनित नंदनवार और ऋतुराज रघुवंशी हैं। ऑब्जर्वर बनाए गए तीन आईपीएस में प्रशांत कुमार अग्रवाल, अभिषेक मीणा, उदय किरण का नाम शामिल है।