महासमुंद के खिलाडिय़ों ने जीते 10 पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुन्द, 28 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य कुड़ो संघ द्वारा 3रा छत्तीसगढ़ स्टेट कुड़ो टूर्नामेंट का आयोजन स्वामी विवेकानंद हॉल उतई रोड दुर्ग में 20 से 24 अगस्त तक आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद के 21 खिलाड़ी भाग लिए। जिसमें 4थीं छत्तीसगढ़ स्टेट कुड़ो ट्रेनिंग सेमिनार एवं स्टेट प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने 10 पदक जीतने में सफल रहे एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जगह बनाई। विजेता खिलाडिय़ों में उपेंद्र प्रधान स्वर्ण पदक, योगेश्वरी सिदार स्वर्ण पदक, दीपक निषाद रजत पदक, पूनम साहू रजत पदक, पायल साहू रजत पदक, मोनिशा चक्रधारी रजत पदक, मीरा पंडा कांस्य पदक, राकेश साहू कांस्य पदक, रोशनी ध्रुव कांस्य पदक, विजय चराधारी कांस्य पदक जीतने में सफल रहे तथा जिले के 11 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें राजेश चक्रधारी, अन्नू यादव, संजीवनी विशाल, गामिनी सिदार, संजना मुन्ना, तिलोतमा भोई, दिव्या पोर्ते, भूमिका दीवान, कविता कश्यप, गजेंद्र नारंग, लाजेश्वरी ध्रुव शामिल रहे। कुड़ो एसोसिएशन महासमुंद के संयोजक उपेंद्र प्रधान अध्यक्ष मीरा पंडा, सचिव दीपक निषाद कोषाध्यक्ष राकेश साहू, प्रदेश संघ के अध्यक्ष राजा कौशल, राष्ट्रीय कुड़ो संघ के मुख्य प्रशिक्षक सिहान जैस्मिन मकवाना ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। पदक जीतने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के जिला खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए बताया कि यह खेल छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है, जिससे खिलाडिय़ों को खेल विभाग एवं शासन से लाभ मिलेगा एवं पदक विजेता खिलाडिय़ों को शासन से प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगा। खेल अधिकारी ने जिले के प्रशिक्षक, खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उक्त जिले के पदक विजेता खिलाडिय़ों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता सूरत गुजरात में 4 से 12 नवम्बर के लिए हुआ है, जिसमें प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला सचिव उपेन्द्र प्रधान ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।