पूर्व सीएम के घर में पोला पर कार्यक्रम, नपाध्यक्ष हुईं शामिल

छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितंबर। महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित आवास में पोला पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची।
पर्व के अवसर पर श्री बघेल ने महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धा कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रस्सी खींच जैसे कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें श्रीमती महिलांग ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत एवं रागिनी नायक भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाजनों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी महिलाओं को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के समापन में तीज संगीत का कार्यक्रम हुआ जिसका महिलाओं ने आनंद लिया।