शाह रुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट

शाह रुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट

शाह रुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट

मुंबई । बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान जब भी बड़े पर्दे पर लौटते हैं, इतिहास रच देते हैं। साल 2018 में फिल्म Zero के बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस की बेचैनी और बढ़ा दी।

करीब पांच साल बाद 2023 में शाह रुख खान ने जबरदस्त वापसी की और एक ही साल में Pathaan, Jawan और Dunki जैसी तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

अब बीते कुछ समय से सुपरस्टार अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारियों में व्यस्त हैं। इन्हीं में से एक बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग (King) है, जिसका टाइटल वीडियो उनके जन्मदिन पर जारी किया गया था और इसे फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब दर्शकों की नजरें फिल्म की रिलीज डेट पर टिकी हैं।