बलूच नेता ने खोल दी पाकिस्तान की पोल
बलूच नेता ने खोल दी पाकिस्तान की पोल
नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के आंतरिक मामलों में दखल देना और भारत पर धार्मिक आधार पर आरोप लगाना पाकिस्तान को भारी पड़ गया है। बलूचिस्तान के कद्दावर नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तानी सेना द्वारा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन का खुलासा करते हुए पाकिस्तान को 'आतंकी देश' करार दिया है। बलूच राष्ट्रवादी नेता मीर यार बलूच के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान प्रांत में अब तक लगभग 40 मस्जिदों को नष्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना ने न केवल मस्जिदों पर सीधी बमबारी की, बल्कि पवित्र कुरान को जलाने और मस्जिदों के प्रमुखों (इमामों) के अपहरण जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया।







