अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद लौटी

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद लौटी

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद लौटी

मुंबई : दर्शकों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी मशहूर कल्ट कॉमेडी शैली में वापस लौट आए हैं। निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की सुपरहिट जोड़ी ने अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज (Bhooth Bangla Trailer Release) कर दिया है। यह फिल्म न केवल हंसी और खौफ का मिश्रण है, बल्कि दर्शकों को उस दौर की याद दिलाती है जिसके लिए अक्षय कुमार जाने जाते हैं।

हवेली का रहस्य और वधूसुर का खौफ

ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी हवेली से होती है, जिसे लोग 'भूत बंगला' के नाम से जानते हैं। कहानी के अनुसार, इस बंगले में कोई भी शादी नहीं कर सकता; यदि कोई ऐसा करने का साहस करता है, तो 'वधूसुर' नाम का भूत जाग उठता है। ट्रेलर में अक्षय कुमार की एंट्री के साथ ही हंसी का सिलसिला शुरू होता है, जहां उनकी मुलाकात असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों से होती है।

14 साल बाद दिग्गज जोड़ी की वापसी

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन लगभग 14 साल के लंबे अंतराल के बाद एक साथ आए हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत अक्षय, परेश रावल और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की वह 'गोल्डन तिकड़ी' है, जिसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दर्शकों को लोटपोट किया है। ट्रेलर में प्रियदर्शन ने अपनी पुरानी फिल्मों के कुछ चुनिंदा आइकोनिक सीन्स और डायलॉग्स को भी रीक्रिएट किया है, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
स्टार-स्टडेड स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में वामिका गब्बी अक्षय के अपोजिट लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आ रही हैं, वहीं मिथिला पालकर की भी झलक देखने को मिली है। सबसे बड़ा सस्पेंस तब्बू के किरदार को लेकर बना हुआ है, जिसकी ट्रेलर में मौजूदगी ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। 'भूत बंगला' के 'एडवांस पेड प्रिव्यूज' 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से शुरू होंगे, जिसके साथ ही यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।