ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बीच अमिताभ का पोस्ट; 'मैं अपने परिवार…'

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बीच अमिताभ का पोस्ट; 'मैं अपने परिवार…'

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बीच अमिताभ का पोस्ट; 'मैं अपने परिवार…'

मुंबई । सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्त से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें घूम रही हैं। इस खबर पर सीधेतौर पर अबतक बच्चन परिवार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वो अपने परिवार के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं क्योंकि वो उनकी निजता को बनाए रखना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने लिखा कि अटकलें बस अटकलें हैं.. वे अटकलें बिना सत्यापन के झूठ हैं।
प्रश्नचिह्न पर अमिताभ ने उठाया सवाल

अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, "अलग होने के लिए बहुत साहस, दृढ़ विश्वास और सच्चाई की जरूरत होती है..मैं अपने परिवार के बारे में बहुत कम बात करता हूं क्योंकि वो मेरा डोमेन है और मैं उसकी निजता बनाए रखता हूं..अटकलें बस अटकलें हैं...वो बिना सत्यापन के झूठ हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अपने व्यवसाय और जिस पेशे में वे हैं, उसके विज्ञापनों को प्रमाणित करने के लिए साधकों द्वारा सत्यापन की मांग की जाती है .. मुझे उन्हें उनकी पसंद के पेशे में रहने की उनकी इच्छा को चुनौती नहीं देनी है..और मैं समाज सेवा के लिए उनके प्रयासों की सरहाना करता हूं, लेकिन झूठ और चयनित प्रश्नचिह्नित जानकारी उनके लिए एक कानूनी सुरक्षा हो सकती है...लेकिन संदिग्ध विश्वास का बीज इस प्रश्नचिह्न से ही बोया जाता है।"