बीसीबी के सुरक्षा अधिकारी इकराम चौधरी का निधन
बीसीबी के सुरक्षा अधिकारी इकराम चौधरी का निधन
सिलहट । बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सुरक्षा अधिकारी इकराम चौधरी की बुधवार को बंगलादेश और जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (एसआईसीएस) प्रबंधक जॉयदीप दास ने बताया कि आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद इकराम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया।







