छत्तीसगढ़ वफ्फ बोर्ड ने ईदगाह भाटा मस्जिद मोहम्मदी में किया गया एडहाक कमेटी का गठन
छत्तीसगढ़ वफ्फ बोर्ड ने ईदगाह भाटा मस्जिद मोहम्मदी में किया गया एडहाक कमेटी का गठन
रायपुर । छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने सुन्नी हन्फी मस्जिदें मोहम्मदी में किया एडहॉक कमेटी का गठन, जल्द शुरु होगी मुतवल्ली चुनाव की प्रकिया । छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर ने सुन्नी हन्फी मस्जिद ईदगाह भाठा रायपुर के मुतवल्ली का पद कार्यकाल खत्म होने पर और नए मुतवल्ली के चुनाव तक एडहॉक कमेटी का गठन किया हैं। एडहॉक कमेटी में हाजी मोहम्मद वकील अशरफी,नसरुद्दीन भिन्सरा मोहम्मद सादिक,मोहम्मद फारुख कुरैशी,मोहम्मद अकबर खां,मोहम्मद आरीफ,मुनीर खान,मोहम्मद आरीफ धनियावाले ईदगाभाठा रायपुर को बनाए गए हैं। यह एडहॉक कमेटी छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड रायपुर से समन्वय कर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका अनुसार पारदर्शी चुनाव कराने का आदेशित किया गया हैं।







