चीन, थाईलैंड संयुक्त समुद्री अभ्यास करेंगे
चीन, थाईलैंड संयुक्त समुद्री अभ्यास करेंगे
बीजिंग । चीन और थाईलैंड दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत में झानजियांग के पास मार्च के अंत से अप्रैल की शुरुआत तक संयुक्त समुद्री अभ्यास करेंगे। चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि अभ्यास शहरी आतंकवाद विरोधी रणनीति, संयुक्त समुद्री हमला संचालन और पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रशिक्षण पर केंद्रित होगा।







