यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद होने का दावा, सरकार ने नहीं की पुष्टि
यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद होने का दावा, सरकार ने नहीं की पुष्टि
सना। यमन से खबर है कि यहां भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद कर दी गई है। अबू बकर मुसलियार भारतीय ग्रैंड मुफ्ती और ऑल इंडिया जमीयतुल उलेमा के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। हालांकि अब तक यमन की सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं भारतीय में विदेश मंत्रालय ने इन दावों को खारिज किया है। बता दें, यमन में 2017 में हुई हत्या के एक मामले में केरल की नर्स निमिषा प्रिया को दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई गई है।







