डीडीसीए महिला टी-20 लीग: आरपीसीए, आरसीएन ने अपने-अपने मुकाबले जीते

डीडीसीए महिला टी-20 लीग: आरपीसीए, आरसीएन ने अपने-अपने मुकाबले जीते

डीडीसीए महिला टी-20 लीग: आरपीसीए, आरसीएन ने अपने-अपने मुकाबले जीते

नयी दिल्ली । डीडीसीए महिला टी-20 लीग के पहले दिन सोमवार को आरपीसीए ने एनके खन्ना सीसी को 44 रनों से और आरसीएन ने आनंद स्पोटर्स को 42 रनों से हराया। आज यहां सुश्री संगीता जेटली ने नयी दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल ग्राउंड में डीडीसीए महिला टी-20 लीग का उद्घाटन किया। दिन के पहले मुकाबले में आरपीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एनके खन्ना सीसी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 64 रन ही बना सकी और 44 रनों से मुकाबला हार गई।