बस्तर ओलिंपिक 2025 को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी जानकारी

बस्तर ओलिंपिक 2025 को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी जानकारी

बस्तर ओलिंपिक 2025 को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी जानकारी

रायपुर। बस्तर की धरती इस बार महिला सशक्तीकरण की नई कहानी लिखने जा रही है। बस्तर ओलिंपिक 2025 में पुरुषों से 63,961 अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया है। विगत वर्ष की तुलना में महिला खिलाड़ियों की संख्या ढाई गुना से अधिक बढ़ी है। इसे बस्तर में सिकुड़ती माओवादी हिंसा का परिणाम माना जा रहा है। इस बीच शीर्ष माओवादी हिंसक पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति और केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश के बाद केंद्रीय समिति सदस्य रामदेर ने भी समर्पण के लिए सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारियों से संपर्क साधा है।

करीब 50 सशस्त्र माओवादियों के साथ उसके जल्द समर्पण की उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को बस्तर ओलिंपिक की तैयारियों को लेकर कहा कि 3,91,297 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1,63,668 पुरुष और 2,27,629 महिलाएं शामिल हैं। विगत वर्ष 1,65,300 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था, जिसमें 83,374 पुरुष और 81,926 महिलाएं थीं। इस वर्ष भी माओवादी हिंसा के शिकार व दिव्यांग खिलाड़ी पैरा खेल स्पर्धाओं के माध्यम से सक्रिय भागीदारी करेंगे। विगत वर्ष बस्तर ओलिंपिक में आत्मसर्पण कर चुके माओवादियों को नया नाम ‘नुवा बाट’ दिया गया था।