एडवांस बुकिंग में धूम मचा रही ‘धुरंधर: द रिवेंज’, रिलीज से पहले ही कर डाली छप्परफाड़ कमाई
एडवांस बुकिंग में धूम मचा रही ‘धुरंधर: द रिवेंज’, रिलीज से पहले ही कर डाली छप्परफाड़ कमाई
मुंबई । एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म Dhurandhar: The Revenge को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। विदेशों में एडवांस बुकिंग खुलने के बाद फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 60 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है।
भारत में भी फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेड प्रीव्यू के लिए अब तक 5 लाख से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है।
भारत में शुरू हुई एडवांस बुकिंग
फिल्म की निर्माता कंपनी Jio Studios ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि भारत में 19 मार्च को होने वाले नियमित शोज के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी ने रणवीर सिंह का नया पोस्टर शेयर करते हुए दर्शकों से जल्द टिकट बुक करने की अपील की है।
मेकर्स के अनुसार फिल्म 19 मार्च को खास अवसरों Gudi Padwa, Ugadi और Eid के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी।
पेड प्रीव्यू शोज में शानदार रिस्पॉन्स
भारत में पहले चरण में 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज के लिए एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी। इन शोज के लिए अब तक करीब 5.52 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। इससे फिल्म ने भारत में लगभग 27.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
पांच भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म के पहले पार्ट को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे भाग को बड़े स्तर पर रिलीज करने का फैसला किया है। Dhurandhar सीरीज की यह नई फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।
दक्षिण भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर Ustaad Bhagat Singh से होगी, जिसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है।







