पाकिस्तान को दोहरा झटका

पाकिस्तान को दोहरा झटका

पाकिस्तान को दोहरा झटका

वाशिंगटन, Pakistan News: पाकिस्तान को अमेरिका ने दोहरा झटका दिया है। अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को आतंकी संगठन माना है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया का वह दावा झूठा नहीं निकला है, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल के आखिरी में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। टीआरएफ को लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन बताया जाता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद टीआरएफ ने जिम्मेदारी ली थी। अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने ताजा बयान में कहा, विदेश विभाग द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को नामित विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) के रूप में सूचीबद्ध कर रहा है।