अमिताभ बच्चन के हर एपिसोड की सैलेरी ने उड़ा दिए फैन्स के होश

अमिताभ बच्चन के हर एपिसोड की सैलेरी ने उड़ा दिए फैन्स के होश

अमिताभ बच्चन के हर एपिसोड की सैलेरी ने उड़ा दिए फैन्स के होश

मुंबई । टीवी का सबसे चर्चित और भरोसेमंद क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। इस शो का 17वां सीजन (KBC season 17) जल्द ही शुरू होने जा रहा है और फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। लेकिन इस बार शो को लेकर जितना क्रेज है, उतनी ही चर्चा इसके होस्ट अमिताभ बच्चन की फीस को लेकर भी है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सालों से इस शो का चेहरा बने हुए हैं। 80 साल की उम्र पार कर चुके Big B की लोकप्रियता अब भी पहले जैसी ही है। अपनी गहरी आवाज, शालीनता और ज्ञान से उन्होंने शो को घर-घर तक पहुंचाया है।