नशे में धुत युवकों ने मचाया आतंक, चौकीदार को कुचलने की कोशिश

नशे में धुत युवकों ने मचाया आतंक, चौकीदार को कुचलने की कोशिश

नशे में धुत युवकों ने मचाया आतंक, चौकीदार को कुचलने की कोशिश

भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सुबह करीब चार बजे शराब के नशे में धुत स्कार्पियो सवार पांच युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने नेशनल हाईवे फ्लाई ओवर से लगी सर्विस लेन में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

10 वाहन हुए क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, स्कार्पियो की तेज रफ्तार ठोकर से सर्विस लेन में खड़ी करीब 10 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के हिस्से टूट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

चौकीदार को कुचलने की कोशिश

घटना के दौरान वाहनों की निगरानी कर रहे चौकीदार ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी वाहन से कुचलने की कोशिश की। हालांकि चौकीदार किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो सवार पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने जानबूझकर वाहनों को नुकसान पहुंचाया। सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में एक युवक की पहचान मनीष दुबे के रूप में हुई है। स्कार्पियो वाहन उसी का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।