ईद मीलादुन्नबी का जुलूस 16 सितंबर को निकलेगा सुबह 7:30 बजे

ईद मीलादुन्नबी का जुलूस 16 सितंबर को निकलेगा सुबह 7:30 बजे

ईद मीलादुन्नबी का जुलूस 16 सितंबर को निकलेगा सुबह 7:30 बजे
रायपुर  । चीफ आर्गनाइजर मो,सोहेल सेठी,,,,, हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मीलादुन्नबी के पुर बहार मौके पर जुलूसे मोहम्मदी सललल्लाहे अलैहे वसल्लम बतारीख 16.09.2024, बरोज़ पीर, सुबह 7:30 बजे महबूबिया चौक बैजनाथपारा से शुरू होकर मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, सदर बाजार, सिटी कोतवाली, बैजनाथपारा से सीरत मैदान पहुंचेगा, जहाँ परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। सलातो सलाम व दुआ के बाद आम लंगर तक्सीम किया जाएगा। जुलूस की क्यादत औलादे गौसे आज़म, शहजादए सिमनों, हज़रत अल्लामा अलहाज अश्शाह सैय्यद अबुल हसन अशरफ अशरफी उल जीलानी किछौछा शरीफ फरमाएंगे। आप हज़रात से गुज़ारिश है कि वक्त पर महबूबिया चौक बैजनाथपारा में पहुँचने की मेहरबानी करें और किसी वजह से जुलूस में शामिल न हो सके तो सीरत मैदान जरूर पहुँचें।
सीरत कमेटी का प्रोग्रामः
1. 17 सितम्बर 2024, दिन मंगल रात 9 बजे से उलमाएकेराम की तकरीर सीरत मैदान में।
2.
18 सितम्बर 2024, दिन बुध रात 9 बजे से उलमाएकेराम की तक्रीर सीरत मैदान में।
3. 20 सितम्बर 2024, दिन शुक्रवार, रात 9 बजे से आल इण्डिया नातिया मुशायरा सीरत मैदान में।
4.
21 सितम्बर 2024, दिन सनीचर, दोपहर 3 बजे से ख्वातीन का जलसा सीरत मैदान में।
5. 22 सितम्बर 2024, दिन इतवार, शहीद स्मारक भवन, दिन में 10 बजे से बच्चों का प्रोग्राम।
शहर सीरतुन्नबी कमेटी अपील करती है कि मोहल्लों की सजावट एक दिन पहले कर लें और झण्डयों को प्रोग्राम के बाद ही निकाल लें, साथ ही मोहल्ले के सजावट में बिजली का इस्तेमाल होगा, उसके लिए बिजली विभाग से मीटर लिया जाए। जुलूसे मोहम्मदी सुन्नत तरीके से सलातो सलाम पढ़ते हुए सभी हज़रात टोपी लगाकर, बिना किसी आतिशबाजी और डी.जे. के, सुन्नत पर अमल करते हुए जुलूसे मोहम्मदी में शामिल हो। नोट: जो बच्चे नातिया प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहते हैं वह शहर सीरतुन्नबी कमेटी के आफिस मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन बैजनाथपारा में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे बतारीख 14 सितम्बर 2024 तक आकर नाम लिखवा लें।
मो. मुख्तार अशरफी कार्यवाहक अध्यक्ष
शहर सीरतुन्नमी कमेटी रायपुर
S. Sethi
मो. सोहेल सेठी चीफ आर्गनाइजर
शहर सौरतुन्नबी कमेटी रायपुर