सुशासन तिहार 2026: खूंटीटोली शिविर में अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

सुशासन तिहार 2026: खूंटीटोली शिविर में अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

सुशासन तिहार 2026: खूंटीटोली शिविर में अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

जनसमस्या निवारण शिविर में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिला आशीर्वाद

रायपुर । जशपुर जिले में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम खूंटीटोली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

शिविर के दौरान छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया तथा 3 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी विधिवत संपन्न हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, जनपद पंचायत कांसाबेल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी श्री योगेश भगत तथा कांसाबेल और दोकड़ा के सुपरवाइजर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस आयोजन के माध्यम से शासन की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया गया।