1500 मीटर में गुलवीर ने जीता रजत

1500 मीटर में गुलवीर ने जीता रजत

1500 मीटर में गुलवीर ने जीता रजत

जापान में चल रहे एशियन गेम्स में आज भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुष 1500 मीटर में रजत पदक जीत लिया है।

भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखारिया ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। कपिल को पुरुष 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कोरिया के किन घिचाए के खिलाफ जीत मिली और उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही कपिल ने पदक सुनिश्चित कर लिया है।

भारत के अविनाश साबले पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में पदक लाने से चूक गए। साबले 8:21.67 मिनट के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और पोडियम फिनिश नहीं कर सके। साबले ने स्वर्ण पदक दिलाने की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में संतोष कुमार तमिलसरन पदक लाने से चूक गए। संतोष ने 49.95 सेकेंड का समय लिया और आठ धावकों में आठवें स्थान पर रहे।

भारत की वित्या रामराज ने महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीत लिया है। वित्या ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 54.75 सेकेंड का समय लिया और तीसरे स्थान पर रहकर पदक दिलाया। भारत की एक अन्य एथलीट अनु राघवन 55.88 सेकेंड के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

रोशिबिना देवी ने एक बार फिर तिरंगे का मान बढ़ाया!

रोशिबिना देवी ने वुशु 60 किग्रा सांडा में रजत जीतकर उन्होंने एशियन गेम्स में पदकों की हैट्रिक पूरी की. उन्होंने 2018 कांस्य, 2023 रजत और 2026 रजत जीता.

महिला चक्का फेंक में नहीं आया पदक

महिला चक्का फेंक में भारत पदक जीतने से चूक गया। भारत की ओर से सीमा और सान्या यादव इसमें चुनौती पेश की, लेकिन दोनों ही पदक नहीं जीत सकीं। सीमा ने 59.88 मीटर का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन ये प्रयास भी पोडियम पर जगह बनाने के लिए काफी नहीं था। सीमा चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, सान्या 49.90 मीटर के थ्रो के साथ सबसे नीचे आठवें स्थान पर रहीं।