ग्वालियर की जूनियर फुटबॉल टीम घोषित

ग्वालियर की जूनियर फुटबॉल टीम घोषित

ग्वालियर की जूनियर फुटबॉल टीम घोषित

ग्वालियर। राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन, ग्वालियर ने 40 सदस्यीय टीम की सूची जारी कर दी है। एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि चयन प्रक्रिया में जूनियर वर्ग के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 40 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया है।

आगे की प्रक्रिया

सचिव ने बताया कि इन 40 में से 32 खिलाड़ियों का विशेष कैंप लगाया जाएगा। कैंप 12 जुलाई से शुरू होगा। इसी कैंप के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।

यही टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन प्रक्रिया एसोसिएशन के मुख्य कोच विनय कदम, कोच राहुल यादव, राजवर्धन और बिरला नगर फुटबॉल क्लब अध्यक्ष उदय सिंह राजावत, सचिव राजेंद्र पाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। 

चयनित खिलाड़ी: अभिमन्यु सिंह भदौरिया, अनुकल्प यादव, यिशेंद्र सिंह, देवांश तिवारी, भानु प्रताप, आदित्य सिंह जादौन, युवराज शर्मा, अयान खान, समर्थ आरोनकर, अंश तोमर, आयुष राय, मोहित बघेल, देवेश राव, स्वदेश सिंह, निकेल, सुधांश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, हरजोत, उमंग यादव, युवराज सिंह परिहार, आरव शर्मा, अश्विन गुर्जर, दर्श चौधरी, सत्यम शर्मा, अभिषेक पाल, रिधान शाक्य, रोहित कुमार, आहान कुमार, सौरव कुशवाह, अथर्व उपाध्याय, अनुज, प्रशांत सिंह, रूद्र भदौरिया, प्रियांशु अम्ब, पृथ्वीक सिसोदिया, यशराज, अजय कुशवाह, समर सेन, जमशेद अली, अंश चौधरी।