टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे भारत पाकिस्तान
टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे भारत पाकिस्तान
नई दिल्ली । आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले माहौल गर्म हो चुका है। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर न केवल दोनों देशों में, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
आर प्रेमदासा पिच पर मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों को पारंपरिक रूप से मदद मिलती है। बादल छाए रहने के कारण शुरुआती नमी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है, जबकि बाद में धीमी पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दूसरी पारी में ओस से गेंदबाजी नियंत्रण पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए टॉस जीतने पर चेज करना बेहतर विकल्प होगा। एक नजर डालते हैं इस मैच से संबंधित पूरी डिटेल्स पर।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच किस तारीख को है?
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार, 15 फरवरी को है।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां पर होगा?
आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा, जबकि मैच के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण होगा।
किस ऐप पर देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी।
हेड टू हेड के आंकड़े
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, दूसरी ओर पाकिस्तान तीन मैच ही जीत सकी है। एक मुकाबला टाई भी रहा है।
टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के आंकड़े
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 8 बार जंग हुई है। यहां भी बाजी मैन इन ब्ल्यू ने मारी है। भारत ने 7 मुकाबले जीते हैं तो पाकिस्तान को 1 में ही जीत मिली है। 24 अक्टूबर, 2021 को दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
मैच के लिए संभावित भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह।
मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।
पाकिस्तान का स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफाय (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन आफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।
भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।







