बिना खेले सेमीफाइनल में भारत, जानें पूरा नियम

बिना खेले सेमीफाइनल में भारत, जानें पूरा नियम

बिना खेले सेमीफाइनल में भारत, जानें पूरा नियम

नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो गया। मैद रद्द होने के बावजूद टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। सोमवार 28 सितंबर को एशियन गेम्स में क्रिकेट का एक भी मैच नहीं खेला जा सका।

बारिश की वजह से पहले पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मुकाबला नहीं खेला गया था। भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि आज टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करेगी और अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़ी जीत देखने को मिलेगी।

बारिश ने मंसूबों पर फेरा पानी

इसके अलावा भारतीय फैंस को इंतजार था कि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की अक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। बारिश ने सभी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले के रद्द होने का पाकिस्तान को भी लाभ पहुंचा है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स-2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैदान गीला था और इसी कारण इसे रद कर दिया गया।

भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

उल्लेखनीय है कि, मैच रद हुआ तो हुआ लेकिन भारत ने सीधे सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सभी के मन में सवाल है कि रद होने की स्थिति में भारत सीधे सेमीफाइनल में क्यों पहुंचा और अफगानिस्तान क्यों नहीं? इसके पीछे वजह एक नियम है।