ट्रंप के साउथ कोरिया दौरे से पहले किम जोंग की चेतावनी

ट्रंप के साउथ कोरिया दौरे से पहले किम जोंग की चेतावनी

ट्रंप के साउथ कोरिया दौरे से पहले किम जोंग की चेतावनी

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण कोरिया यात्रा से ठीक पहले उत्तर कोरिया ने समुद्र से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों का परीक्षण (North Korea Missile Test) किया है। बताया जा रहा है कि ये मिसाइलें पीले सागर (Yellow Sea) से दागी गईं और करीब दो घंटे तक उड़ान भरने के बाद अपने निर्धारित लक्ष्यों पर जाकर गिरीं। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ‘KCNA’ के मुताबिक, यह परीक्षण बुधवार को किया गया। मिसाइलों को समुद्र से वर्टिकल लॉन्च किया गया था और उन्होंने करीब 7,800 सेकंड तक उड़ान भरी। इस दौरान मिसाइलें एक तय मार्ग पर रहीं और अंत में सटीकता से लक्ष्य पर जाकर गिरीं।