कंधे पर उठाया, लेकिन नहीं बांधी सुरक्षा रस्सी; बंजी जंप हादसे ने दहलाया

कंधे पर उठाया, लेकिन नहीं बांधी सुरक्षा रस्सी; बंजी जंप हादसे ने दहलाया

कंधे पर उठाया, लेकिन नहीं बांधी सुरक्षा रस्सी; बंजी जंप हादसे ने दहलाया

नई दिल्ली। ब्राजील में एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों को दहला देने वाला एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। साओ पाउलो राज्य में बिना लाइसेंस वाले बंजी-जंपिंग के दौरान एक बड़ा ब्लंडर हुआ, जिसके कारण 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास की 130 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

यह दिल दहला देने वाली घटना लाइमेरा और कॉर्डिरोपोलिस के बीच स्थित 'पोंटे डो एस्केलेटो' (स्केलेटन ब्रिज) पर हुई। जांच के मुताबिक, इंस्ट्रक्टर ने युवती को बिना सेफ्टी रस्सी (हार्नेस) बांधे ही पुल से नीचे धक्का दे दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंस्ट्रक्टर ने युवती को कंधे पर उठाया और किनारे से नीचे छोड़ दिया, जिसके तुरंत बाद लोग चिल्लाने लगे कि बंजी कॉर्ड तो जुड़ा ही नहीं था।

गिरने के बाद भी जिंदा थी मारिया

हादसे के वक्त वहां एक ऑफ-ड्यूटी नर्स रायजा डायस मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद मारिया कुछ देर तक जिंदा और होश में थी। रायजा ने उस तक पहुंचने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। उन्होंने बेहद खड़ी ढलान और कीचड़ भरे रास्ते को एक रस्सी के सहारे पार किया, जिससे उनके हाथ भी छिल गए।

नर्स ने याद किए आखिरी पल

नर्स रायजा डायस ने टीवी नेटवर्क से बात करते हुए मारिया के आखिरी पलों को याद किया। उन्होंने कहा, "जब मैं नीचे पहुंची तो वह जोर-जोर से सांस ले रही थी। उसकी नब्ज बहुत कमजोर थी, लेकिन चल रही थी। मैंने उसकी आंखों को देखा और उससे बात भी की।" रायजा ने आगे बताया, "मेरी आदत है कि मैं मजाक में अक्सर कहती हूं कि मेरी शिफ्ट में कोई नहीं मरता। उस समय मैं ड्यूटी पर नहीं थी, फिर भी मैंने मारिया का हौसला बढ़ाने के लिए उससे यही कहा कि मेरी शिफ्ट में कोई नहीं मरता।" हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी मारिया को नहीं बचाया जा सका।