कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक,पुलिस ने जब्त की 18 गाड़ियां

कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक,पुलिस ने जब्त की 18 गाड़ियां

कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक,पुलिस ने जब्त की 18 गाड़ियां

बिलासपुर: मस्तूरी रोड पर कार सवार युवकों ने जमकर उधमबाजी की। एक साथ दर्जनभर कार पर निकले युवकों ने खिड़की और सनरूफ से निकलकर स्टंटबाजी की। पुलिस को चुनौती देते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर पुलिस ने वीडियो मिलने के बाद 18 कार जब्त कर लिया है। युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मस्तूरी थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर कुछ लोग पार्टी के लिए लावर स्थित एक फार्म हाउस पर एकत्रित हुए थे। फार्म हाउस में पहुंचने से पहले युवकों ने सड़क पर जमकर उधमबाजी की। इस दौरान युवकों ने सड़क भी जाम कर दिया। इससे परेशान हो रहे एक कार सवार ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस के अधिकारियों को भेज दिया।