चीन से निपटने की तैयारी... अमेरिका बना रहा ड्रोन फ्लीट

चीन से निपटने की तैयारी... अमेरिका बना रहा ड्रोन फ्लीट

चीन से निपटने की तैयारी... अमेरिका बना रहा ड्रोन फ्लीट

नई दिल्ली। चीन से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अपनी नौसैनिक ताकत को और आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। पेंटागन का लक्ष्य है कि एक ऐसा ड्रोन फ्लीट तैयार किया जाए जो पूरी तरह स्वायत्त हो और बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के युद्ध में इस्तेमाल हो सके। लेकिन हालिया परीक्षणों ने इस योजना की चुनौतियों को उजागर कर दिया है। पिछले महीने कैलिफोर्निया तट पर अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए परीक्षण में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। परीक्षण के दौरान एक ड्रोन जहाज अचानक रुक गया। जब अधिकारी सॉफ्टवेयर की खामी ठीक कर रहे थे, तभी दूसरा ड्रोन आकर उससे टकरा गया। इससे परियोजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए।