लंदन में होगा ‘रामायणम्’ का म्यूजिकल इवेंट
लंदन में होगा ‘रामायणम्’ का म्यूजिकल इवेंट
नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् का म्यूजिक इवेंट लंदन में होने वाला है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इवेंट 20 अक्टूबर को रॉयल अल्बर्ट हॉल में होगा। यह फिल्म के पार्ट 1 के दूसरे ट्रेलर के पहले ही ऑर्गेनाइज किया जाएगा। हालांकि, वेन्यू अब तक कंफर्म नहीं है। कहा जा रहा है कि इसे कंपोजर्स एआर रहमान और ऑस्कर विनर हंस जिमर लीड करेंगे। दोनों ने मिल कर फिल्म का म्यूजिक डिजाइन किया है।
इवेंट में फिल्म की कास्ट और मेकर्स भी मौजूद रहेंगे। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी शामिल होंगे। यह इवेंट ऐसे समय में हो रहा है जब मेकर्स थिएटर में रिलीज से पहले इसके प्रमोशन को बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
इवेंट के बाद रिलीज होगा दूसरा ट्रेलर
खबरें हैं कि इस इवेंट के बाद ही 23 अक्टूबर को फिल्म के पार्ट 1 का दूसरा ट्रेलर रिलीज होगा। वहीं, दूसरे ट्रेलर से पहले, मेकर्स फिल्म का पहला गाना भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने में भगवान राम और सीता की शादी को दिखाया जाएगा। अभी इसे फाइनल टच दिया जा रहा है।
रामायणम् का प्रमोशन अप्रैल में 'रामा' टीजर के रिलीज होने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद जुलाई में पहला ट्रेलर आया था।
फिल्म 'रामायणम्' में कौन-कौन से कलाकार हैं
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर थिएटर्स में आएगा। कहा जा रहा है कि पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।








