लंदन में होगा ‘रामायणम्’ का म्यूजिकल इवेंट
लंदन में होगा ‘रामायणम्’ का म्यूजिकल इवेंट
बीजिंग। 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भारत पहुंच चुके हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे से ठीक पहले चाइना सदर्न एयरलाइंस ने 6 साल से स्थगित ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर 21 सितंबर से नियमित यात्री उड़ानें दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। इस सेवा की बहाली के बाद दक्षिण एशिया के 8 मार्गों पर एयरलाइन का संचालन प्रति सप्ताह 100 से अधिक उड़ानों तक पहुंच जाएगा।
हवाई संपर्क में सुधार के अन्य कदम
बीते कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच सीधी हवाई उड़ानों को फिर से शुरू करने की दिशा में प्रगति हुई है। अप्रैल में बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी सेवा बहाल की। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने 18 अप्रैल से कुनमिंग और कोलकाता के बीच उड़ानें शुरू कीं। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने 30 मार्च को कोलकाता से शंघाई के लिए नॉन-स्टॉप सेवा शुरू की थी। इससे पहले इंडिगो कोलकाता और दिल्ली से ग्वांगझू के लिए भी उड़ानें शुरू कर चुकी है।
ब्रिक्स सम्मेलन में शी चिनफिंग की भागीदारी
चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को बीजिंग से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। दौरे के दौरान शी चिनफिंग और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक होगी।
चीनी प्रतिनिधिमंडल में कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य काई क्यूई और विदेश मंत्री वांग यी शामिल हैं। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए चीनी राष्ट्रपति द्वारा ब्रिक्स मंच पर 'ग्लोबल साउथ' देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के नए प्रस्ताव रखने की संभावना है।








