घर से रेस्क्यू हुआ दुर्लभ दोमुंहा सांप

घर से रेस्क्यू हुआ दुर्लभ दोमुंहा सांप

घर से रेस्क्यू हुआ दुर्लभ दोमुंहा सांप

रायपुर। रायपुर में सालों बाद दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप देखा गया। भाठागांव के एक घर में सांप मिलने की सूचना पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया।

अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इस सांप की कीमत करोड़ों रुपए होने की बात कही जाती है। अंधविश्वास और भ्रामक प्रचार के कारण इसकी तस्करी की कोशिशें भी होती हैं।

ऐसे में रेड सैंड बोआ सांप मिलने पर उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत एनिमल रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।

जानिए रेड सैंड बोआ के बारे में

वैज्ञानिक नाम: एरीक्स जॉनी (Eryx johnii)

स्थानीय नाम: इसे बोलचाल में 'बिल खोदू सांप' या 'दोमुंहा सांप' भी कहा जाता है। इसकी पूंछ का हिस्सा भी सिर जैसा गोल दिखाई देता है, जिससे इसके दो सिर होने का भ्रम होता है।

विषहीन सांप: रेड सैंड बोआ पूरी तरह विषहीन होता है। इसका स्वभाव शांत होता है। यह आमतौर पर जमीन के अंदर या बिलों में रहता है।

किसानों के लिए उपयोगी

रेड सैंड बोआ चूहों और दूसरे छोटे जीवों को खाता है। इससे खेतों में चूहों की संख्या नियंत्रित रखने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। इसे नुकसान पहुंचाने के बजाय इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग या एनिमल रेस्क्यू टीम को देनी चाहिए।