रुस में आग की लपटों के सामने रशियन गर्ल्स का रैप
रुस में आग की लपटों के सामने रशियन गर्ल्स का रैप
नई दिल्ली। रूस में जलते हुए तेल डिपो के सामने रैप करते हुए वीडियो बनाना दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भारी पड़ गया। ये डिपो यूक्रेन (Russia Ukraine War) द्वारा ड्रोन हमले में तबाह हुआ था और इसमें भीषण आग लगी थी। इसी आग के सामने दो लड़कियां बेफिक्री से रैप करती दिखीं, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। वीडियो में दिख रहीं लड़कियों की पहचान दाशा व्लादिमीरोवना लॉस्कुटोवा और कारिना एवगेन्वेना ओशुकोर्वा के रूप में हुई है। वीडियो में दोनों जलती आग और काले धुएं के सामने मस्ती करती नजर आईं। वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इसे बेहद असंवेदनशील बताया।







